छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक वीभत्स घटना सामने आई है।

0
6

यहां मादा भालू ने 2 सगे भाई-बहनों को मौत के घाट उतार दिया और फिर शवों को नोचता रहा, जिससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला। भालू के हमले में एक बहन घायल हो गई, जिसका इलाज चल रहा है। भाई को बचाने गई 2 बहनों पर हमला

घटना नरहरपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत लारगांव मरकाटोला की बताई जा रही है। यहां मादा भालू ने मंगलवार को अपने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। भालू उस दौरान स्कूल के पीछे मौजूद रहा लेकिन बुधवार सुबह गाय चराने गए एक ग्रामीण युवक पर भालू ने हमला कर दिया। उसे बचाने गई दोनों बहनों पर भी भालू ने हमला किया। हमले में भाई और एक बहन की मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।  5 घंटे तक शवों को नोचा-चीरा

भाई-बहन को मौत के घाट उतारने के बाद भी भालू मृतकों के शव के पास से नहीं हटा और 5 घंटे तक शवों को नोचता रहा जिसे देख ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आए। इसके बाद वन विभाग ने मोर्चा संभाला लेकिन भालू शव के पास ही मौजूद रहा। इस दौरान विधायक आशाराम नेताम भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वह तत्काल मृतकों को मुआवजा दिलवाएंगे। स्थिति को देखते हुए रायपुर से वन विभाग की टीम पहुंची, जिन्होंने भालू को ट्रेंकुलाइज किया। लेकिन ग्रामीणों का घुस्सा यही पर शांत नहीं हुआ।

ट्रेंकुलाइज भालू पर ग्रामीणों ने किया लाठी-डंडों से हमला

भालू के बेहोश होते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने भालू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वन विभाग और पुलिस की टीम ने भी ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों भालू पर हमले करने को अमादा रहे। कड़ी मशक्कत के बाद बेहोश भालू और मृतकों के शव को मौके से निकाला गया। लेकिन यहां पर भी मामला शांत नहीं हुआ। लोगो ने मीडिया की गाड़ियों को भी घेर लिया और जाने से रोकते रहे। बता दें कि इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है जब भालू ने किसी की जान ली हो, इसके पूर्व भी इस तरह की घटना कांकेर जिले से सामने आती रही है। जिले में मानव और जंगली जानवरों के बीच द्वंद अब बढ़ता जा रहा है, जिसे रोकने के प्रयास किया जाना जरूरी है।

वहीं, एक अन्य घटना में राजस्थान के अजमेर में एक भालू के हमले में चार लोग घायल हो गए। नरेगा में काम करने जा रही महिला पर जंगली भालू ने हमला कर दिया, जिसे बचाने पहुंचे लोगों पर भी उसने अटैक कर दिया।

LEAVE A REPLY