सोया कीमा बनाने के लिए सामग्री
- सोया ग्रेन्यूल्स 150 ग्राम, नमक एक चुटकी, पकाने के लिए पानी, घी 2 बड़े चम्मच + तेल 1 छोटा चम्मच
- साबुत मसाले: जीरा 1 छोटा चम्मच, तेजपत्ता 2 , दालचीनी 1 इंच, स्टार फूल 1, हरी इलायची 2-3, लौंग 4-5, काली मिर्च 3-4, प्याज 4-5, अदरक-लहसुन का पेस्ट 2 बड़े चम्मच, हरी मिर्च 2 छोटे चम्मच, टमाटर 3-4 मध्यम आकार के, स्वादानुसार नमक
- पिसे हुए मसाले: लाल मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच, धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच, जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच, गर्म पानी, हरी मिर्च 2-3, अदरक 1 इंच, कसूरी मेथी 1 छोटा चम्मच, गरम मसाला 1 छोटा चम्मच, ताज़ा हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच
सोया कीमा बनाने की विधि
- एक बड़े बर्तन या कड़ाही में पानी उबालने के लिए रखें, उसमें एक चुटकी नमक और सोया ग्रेन्यूल्स डालें। सोया को 1-2 मिनट तक पकाएं और छान लें। इसके बाद इसे नल के ठंडे पानी से धो लें और एक्स्ट्रापानी निचोड़कर अलग रख दें। अगर आपके पास सोया ग्रेन्यूल्स नहीं है तो आप सोया चणक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सोया को उबालें के बाद मिक्सी में ग्राइंड कर लें।
- अब गैस ऑन कर, तेज आंच पर कड़ाही रखें, उसमें घी और तेल डालकर साबुत मसाले डालें। मसालों से अच्छी खुशबू आने तक एक मिनट तक भूनें। फिर प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें और एक मिनट तक भूनें। इसके बाद टमाटर और स्वादानुसार नमक डालें और तेल अलग होने तक पकाएं। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- मसालों को जलने से बचाने के लिए थोड़ा पानी डालें और तेल अलग होने तक पकाएं। उसके बाद जब ये पक जाएं तब पके हुए सोया ग्रेन्यूल्स डालें, मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर 25-30 मिनट तक पकाएं। अब कसूरी मेथी, गरम मसाला, हरी मिर्च डालें, अच्छी तरह मिलाएं और एक मिनट और पकाएं। आखिर में ताज़ा कटा हुआ हरा धनिया डालें और नमक मसाला चखकर देख लें।
- सोया कीमा परोसने के लिए तैयार है, इसे टोस्ट किए हुए पाव के साथ गरमा-गरम परोसें।





























































