रामायण के ट्रेलर में माता सीता के किरदार में सोनिया बलानी को भी स्पॉट किया जा सकता है

0
6

सोनिया बलानी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से ही की थी और फिर उन्होंने बड़े पर्दे का रुख कर लिया। उन्होंने अपने करियर में ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘दिल दिया गल्लां’ और ‘तू मेरा हीरो’ जैसे टीवी शोज में काम किया और फिर टीवी पर पहचान बनाने के बाद फिल्मों का रुख कर लिया। निया ने 2016 में रिलीज हुई ‘तुम बिन 2’ से बॉलीवुड में एंट्री की, जिसमें उन्होंने लीड नेहा शर्मा की बहन का रोल प्ले किया था। इसके बाद वो ‘बाजार’ में भी नजर आईं, लेकिनसबसे ज्यादा सुर्खियां 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘द केरल स्टोरी’ से बटोरी। इस फिल्म में उन्होंने आसिफा नाम की लेडी विलेन का रोल निभाया था। ‘द केरल स्टोरी’ में सोनिया ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जो होस्टल में अपनी रूममेट्स का धर्म परिवर्तन करने के लिए उनका ब्रेन वॉश करती है और उन्हें कट्टरता की ओर धकेलती है। इस किरदार को निभाने के बाद उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें कई धमकी भरे मैसेज भी मिले थे। सोनिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका जन्म आगरा के एक सिंधी परिवार में हुआ और फिर एक्टिंग के अपने जुनून को पूरा करने के लिए वह मुंबई पहुंच गईं। सोनिया यूं तो कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन ‘रामायण’ उनके करियर का सबसे बड़ा पड़ाव है। नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में सोनिया माता सीता की बहन और लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभा रही हैं। ‘रामायण’ में उर्मिला का किरदार बेहद खास माना जाता है। राम-सीता के साथ लक्ष्मण के वनवास पर जाने के दौरान उर्मिला ने जो धैर्य दिखाया, वह आज भी लोगों को भावुक कर देता है। सोनिया बलानी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से ही की थी और फिर उन्होंने बड़े पर्दे का रुख कर लिया। उन्होंने अपने करियर में ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘दिल दिया गल्लां’ और ‘तू मेरा हीरो’ जैसे टीवी शोज में काम किया और फिर टीवी पर पहचान बनाने के बाद फिल्मों का रुख कर लिया।

LEAVE A REPLY