जनपद में सहकारी एवं निजी उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर एन०पी०के० तथा एस०एस०पी० उर्वरक उपलब्ध : अखिलेश पाण्डेय

0
215

जनपद में 160 साधन सहकारी समितियां क्रियाशील*


रायबरेली : जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय ने जनपद के कृषक बन्धुओं को बताया है कि जनपद में कुल 160 साधन सहकारी समितियां क्रियाशील है। चालू रबी सीजन 2025 में शुक्रवार को जनपद में निजी क्षेत्र के 664 फुटकर बिक्री केन्द्रों पर 7247.40 मी. टन यूरिया एवं सहकारी क्षेत्र के 157 बिक्री केन्द्रों पर 3073 मी.टन यूरिया कुल 821 फुटकर बिक्री केन्द्रों पर 10321 मी. टन यूरिया उपलब्ध है। इसी प्रकार निजी क्षेत्र के 362 फुटकर बिक्री केन्द्रों पर 2423.50 मी.टन डीएपी एवं सहकारी क्षेत्र के 123 बिक्री केन्द्रों पर 892.30 मी. टन डीएपी कुल 485 फुटकर बिक्री केन्द्रों पर 3315.80 मी. टन डीएपी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त फास्फेटिक उर्वरक के अन्तर्गत निजी क्षेत्र के 582 फुटकर बिक्री केन्द्रों पर 5784.60 मी.टन एन.पी. के. एवं सहकारी क्षेत्र के 116 बिक्री केन्द्रों पर 1816.30 मी.टन एन.पी.के. कुल 698 फुटकर बिक्री केन्द्रों पर 7600.90 मी. टन एन.पी. के. उपलब्ध है।
चालू रबी सीजन में शुक्रवार तक जनपद में डीएपी 4758.55 मी. टन, एन. पी.के.- 11172.77 मी.टन, एस.एस.पी.-1351.30 मी.टन एवं यूरिया 15360.40 मी.टन वितरण हेतु निजी व सहकारी बिक्री केन्द्रो एवं गोदामों पर उपलब्ध है। जनपद में 01 अक्टूबर से लेकर 07 नवम्बरं तक डीएपी 7133.00 मी.टन, एन.पी.के. 5571 मी.टन, एस.एस.पी.-272.00 मी. टन एवं यूरिया 3168.00 मी. टन की बिक्री निजी व सहकारी बिक्री केन्द्रो के माध्यम से हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि बछरांवा विकास खण्ड मे 23 उवर्रक बिक्री केन्द्रो पर 185 मी. टन डीएपी, 47 केन्द्रो पर 507 मी.टन एन.पी.के. एवं 24 बिक्री केन्द्रो पर 129 मी.टन एस.एस.पी. उपलब्ध है।
समितियों पर निरन्तर फास्फेटिक उर्वरकों की आपूर्ति करायी जा रही है। किसान फास्फेटिक उर्वरकों में डी०ए०पी० को प्राथमिकता देते हैं जबकि डीएपी, के विकल्प के रूप में जनपद में सहकारी एवं निजी उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर एन०पी० के० तथा एस०एस०पी० उर्वरक उपलब्ध है। किसान भाई डी०ए०पी० के स्थान पर एन०पी० के०, एस०एस०पी० उर्वरक का प्रयोग कर रबी फसलों की बुवाई कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। जनपद की प्रमुख फसल गेहूँ की 80 प्रतिशत बुवाई 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर के मध्य की जाती है। जनपद में डी०ए०पी०, एन०पी०के० उर्वरकों की रैक लगातार प्राप्त हो रही है और आगे भी प्राप्त होगी। इसलिये जनपद में फास्फेटिक एवं यूरिया उर्वरक की कोई कमी किसान भाइयों को नहीं होगी। उन्होंने बताया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना जरूरत के अग्रिम भण्डारण न करें, जब बुवाई की जानी हो उसी के अनुसार फास्फेटिक उर्वरक क्रय करें।

LEAVE A REPLY