अंगीकार अभियान 2025 का उद्देश्य पात्र शहरी बेघरों का आवेदन कराकर गृह प्रवेश कराना : एडीएम

0
219


रायबरेली : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/ परियोजना निदेशक डूडा सिद्धार्थ ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा अंगीकार अभियान 2025 शुरू किया गया है, जिसका उद्देश है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का चयन करने तथा सरकार की अन्य योजनाओं यथा- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, पीएम उज्जवला योजना आदि से भी लाभान्वित कराने के उद्देश्य से “अंगीकार 2025” अभियान शुरू किया गया है और इसकी अवधि 04 सितम्बर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक होगी।
अंगीकार अभियान-2025 के अन्तर्गत डोर-टू-डोर जागरूकता के उद्देश्य से “प्रधानमंत्री आवास मेला शहरी दो चरणों में आयोजित किया जायेगा। पहला चरण 17-27 सितम्बर 2025 के बीच और दूसरा चरण 15-31 अक्टूबर 2025 के बीच होना है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि अधिक से अधिक व्यक्तियों तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाना तथा पात्र शहरी बेघरों का आवेदन कराते हुये डी०पी०आर० प्रेषित करना एवं “आवास माह” मनाते हुए अधिक से अधिक घरों को पूर्ण कराते हुए गृह प्रवेश कराना।
अंगीकार अभियान 2025 के तहत सामुदायिक सक्रियता लक्षित सहभागिता और भारत सरकार की अन्य योजनाओं यथा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, पीएम उज्जवला योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से अंतिम छोर तक वितरण को बढ़ावा देना है।

LEAVE A REPLY