यूरिया तथा अन्य उर्वरकों की वर्तमान में कमी नहीं : जिला कृषि अधिकारी
रायबरेली : जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने जनपद के कृषक बंधुओं से कहा है कि 28 अगस्त 2025 तक जनपद में यूरिया 4273 मी० टन वितरण हेतु निजी व सहकारी बिक्री केन्द्रो पर उपलब्ध है। चालू खरीफ सीजन में 1 अप्रैल से 28 अगस्त 2025 तक 52762 मी० टन यूरिया की बिक्री हुई है, जबकि विगत वर्ष 1 अप्रैल से 28 अगस्त 2024 तक 42703 मी० टन यूरिया की बिक्री हुई थी, इस प्रकार चालू खरीफ सीजन में अभी तक 10059 मी० टन यूरिया की अधिक बिक्री हुई है।
28 अगस्त 2025 तक जनपद में निजी क्षेत्र के 196 फुटकर बिक्री केन्द्रों पर 1548 मी.टन यूरिया एवं सहकारी क्षेत्र के 157 बिक्री केन्द्रों पर 997 मी.टन यूरिया तथा कुल 353 फुटकर बिक्री केन्द्रों पर 2545 मी.टन यूरिया उपलब्ध है। सहकारी क्षेत्र हेतु यूरिया गोदामों में उपलब्ध है, जिसका प्रेषण निरंतर साधन सहकारी समितियों की मांग के क्रम में किया जा रहा है। 28 अगस्त को महराजगंज, जगतपुर, छतोह, सलोन, शिवगढ़ ऊंचाहार, डीह, सतांव विकास खण्ड की 17 समितियों एवं 27 अगस्त को सलोन डीह, सरेनी डलमऊ, बछरांवा महराजगंज, हरचंदपुर छतोह विकास खण्ड की 12 समितियों पर उनकी मांग के क्रम में यूरिया का प्रेषण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया है कि किसानों को निर्धारित दर पर यूरिया एवं अन्य उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण की कार्यवाही नियमित रूप से की जा रही है तथा अनिमियतता पाये जाने पर सम्बन्धित विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है। उर्वरक वितरण में अनियमितता पाये जाने पर 60 उर्वरक विक्रेताओं का लाइसेन्स प्राधिकार पत्र निरस्त करने एवं 2 दुकानों को सील करने 5 प्रकरणों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की कार्यवाही की गयी है। सभी साधन सहकारी समितियों के सचिवों को निर्धारित अवधि में पूर्ण समय तक उर्वरकों के बिक्री करने के निर्देश दिये गये है। जिन साधन सहकारी समितियों पर यूरिया पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं है वहां पर मांग के क्रम उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने किसान भाइयों को सलाह दी है वह अनुदानित उर्वरक जैसे यूरिया आदि क्रय करते समय निजी तथा सहकारी बिक्री केन्द्रों पर आधार एवं भू अभिलेख (खतौनी) लेकर जाएँ तथा आवश्यकता एवं मानक के अनुरूप ही क्रय करें। किसी भी प्रकार का अग्रिम भंडारण नहीं करें। यूरिया या डी ए पी उर्वरकों की कमी सम्बंधित अफवाहों पर ध्यान न दें।
28 अगस्त को एन ऍफ़ एल कम्पनी की यूरिया की एक रैंक जनपद में लगी हुई है, जिससे जनपद में निजी एवं सहकारी क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए 1143 मी.टन यूरिया प्राप्त हो रही है, निजी क्षेत्र के 186 बिक्री केन्द्रों पर 676 मी. टन एवं सहकारी क्षेत्र के 20 बिक्री केन्द्रों उत्तरपारा संघ, सनहीसेमरा, रतन्सिपुर, बावनबुजुर्ग गोकुलपुररुझैया टेकारी दांदू, परैया नमकसार, नीमटीकर खिजिरपुर करौंदी, पहरेमउ, भदोखर, हलोर, नसीराबाद संघ, बैती, सहगोतमन्पुर, ऐहार, जोहवनटकी, भीरागोविंदपुर, सुट्टा पश्चिम पर 467 मी.टन यूरिया उपलब्ध करायी जा रही है। इसी प्रकार इफको कम्पनी की एक पूरी रैंक जिसमे 1378 मी. टन डी ए पी तथा 1333 मी. टन एन पी के उपलब्ध है, सहकारी समितियों हेतु आगामी दो दिवस के भीतर जनपद को प्राप्त होने की सम्भावना है।
जनपद को मांग के अनुरूप यूरिया तथा अन्य उर्वरक प्राप्त हो रहे हैं तथा आगे भी प्राप्त होंगे। यूरिया तथा अन्य उर्वरकों की वर्तमान में कमी नहीं है। उर्वरक सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या हेतु कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 7572094283 पर कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है।





























































