अपर जिलाधिकारी अमृता सिंह ने आबकारी देय से संबंधित वसूली प्रमाण पत्र पर बैठक सम्पन्न

0
403


रायबरेली : अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमृता सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आबकारी देय से संबंधित वसूली प्रमाण पत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वसूली प्रमाण पत्रों की प्रगति, लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा राजस्व वृद्धि के दृष्टिगत विभागीय कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई।
एडीएम ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी वसूली कार्य को प्राथमिकता पर लेकर निर्धारित समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लंबित प्रमाण पत्रों के शीघ्र निस्तारण हेतु तहसील स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाए, जिससे राजस्व वसूली की गति तेज हो सके।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वसूली में शिथिलता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अब तक की गई वसूली की जानकारी दी तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, जिला आबकारी अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY