रायबरेली अधीनस्थ कृषि सेवा के कर्मचारियों ने डिजिटल क्रॉप सर्वे के परिप्रेक्ष में जिलाधिकारी महोदया को सौंपा ज्ञापन

0
419

रायबरेली :आज अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर जनपद शाखा रायबरेली ने श्रीमान जिलाधिकारी महोदया के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री डा गोविंद सिंह व अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सनी कनौजिया एवं जिला मंत्री कुँवर विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कृषि तकनीकि सहायकों को डिजिटल क्रॉप सर्वे से मुक्त रखने हेतु ज्ञापन दिया गया l
अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के जिला मंत्री कुंवर विक्रम सिंह ने बताया कि यह कार्य मूलतः राजस्व विभाग का है जिसमें हम कृषि तकनीकी सहायको को जबरन शासन प्रशासन द्वारा बिना किसी सुविधा के डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य दिया जा रहा है। जबकि समस्त कृषि कार्मिक शासन द्वारा दिए गए सभी दायित्वों का पूर्ण मनोयोग से निर्वहन करते है किन्तु इस कार्य में लेखपाल के स्थान पर प्राइवेट सर्वेयर लगाने के साथ साथ पंचायत सहायक और रोजगार सेवक से कार्य कराया जाएगा ऐसा निर्देश दिया गया था किंतु आज पूरी जिम्मेदारी केवल कृषि विभाग के कर्मचारी पर ही डाल दी गई है कुछ जनपदों में लेखपाल सर्वेयरों से रिपोर्टिंग लेने का कार्य कर रहे है जो कि प्राविधिक सहायक संवर्ग किसी प्रकार से बर्दाश्त नहीं करेगा और जब तक लेखपाल अपना मूल कार्य (ई- खसरा पड़ताल)नहीं करेंगे तब तक हम सभी कृषि विभाग के कार्मिक भी उक्त कार्य नहीं करेंगे।
इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश डा राजशेखर ने बताया कि आज 25 अगस्त को पूरे प्रदेश में प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर ई- खसरा पड़ताल के विरोध में ज्ञापन देने का कार्य किया जा रहा है तथा 28 अगस्त 2025 को पूरे प्रदेश के समस्त कृषि तकनीकि सहायक कृषि निदेशालय लखनऊ पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे l
आज दोपहर 1:30 बजे श्रीमान सिटी मजिस्ट्रेट रायबरेली महोदय ने जिला अधिकारी रायबरेली के प्रतिनिधि के रूप में उक्त ज्ञापन प्राप्त किया।
ज्ञापन कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद रायबरेली के जिला मंत्री डॉ गोविन्द सिंह जी तथा कृषि विभाग रायबरेली के अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सनी कन्नौजिया, जिला मंत्री कुँवर विक्रम सिंह व संगठन मंत्री डॉ अंकित यादव सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY