-बी०एल०ओ० एप से मतदाताओं की इन्ट्री करने पर पर दिया जायेगा 200 रुपए का अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता

0
275

-बी०एल०ओ० मोबाइल एप का प्रयोग करने वाले सर्वोच्च आठ बी०एल०ओ० को श्रेणी के अनुसार दी जाएगी प्रोत्साहन धनराशि*


रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अर्पित उपाध्याय ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2026 हेतु पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण, 2025 हेतु तैनात किये गये बी०एल०ओ० द्वारा ई-बी०एल०ओ० मोबाइल एप का अधिक से अधिक प्रयोग किये जाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्देश दिये गये है कि ऐसे बी०एल०ओ० जो ई-बी०एल०ओ० मोबाइल एप से मतदाताओं की इन्ट्री करेंगे, उनको सामान्य मानदेय के साथ-साथ मतदाता इन्ट्री हेतु रुपए 200 का अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा।
उन्होंने बताया है कि जनपद में ई-बी०एल०ओ० ऐप का सर्वाधिक प्रयोग करने वाले 08 बी०एल०ओ० को प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी, परन्तु वह बी०एल०ओ० 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की इन्ट्री ई-बी०एल०ओ० ऐप से करेंगे। जनपद में ऐसे सर्वोच्च 08 बी०एल०ओ० को अधिकतम मतदाता इन्ट्री हेतु ई-बी०एल०ओ० मोबाइल एप का प्रयोग करने पर श्रेणी के अनुसार प्रोत्साहन स्वरूप धनराशि प्रदान की जाएगी। जिसमें प्रथम 10000/-, द्वितीय 8000/-, तृतीय 6000/- एवं 3000/- सांत्वना प्रोत्साहन धनराशि (05 बी०एल०ओ० को) प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण, 2025 हेतु जनपद रायबरेली में तैनात समस्त बी०एल०ओ० से कहा है कि वे राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों से अवगत होते हुए पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्य में अधिक से अधिक ई-बी०एल०ओ० मोबाइल एप के माध्यम से मतदाताओं की इन्ट्री का कार्य करें।

LEAVE A REPLY