रायबरेली : उपजिलाधिकारी डलमऊ सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में ग्राम जमाल नगर, मोहद्दीनपुर तहसील डलमऊ में बाढ़ चौपाल का आयोजन किया गया। बाढ़ चौपाल में विभिन्न विभाग यथा राजस्व विभाग, विकास विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, बाल पुष्ठाहार विभाग, सिंचाई विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें।
चौपाल में ग्रामीणों को बाढ़ के खतरे और उससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। बाढ़ से पहले आवश्यक तैयारियों, जैसे कि सुरक्षित स्थानों पर आवागमन, आवश्यक वस्तुओं का भंडारण, और आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही बाढ़ के दौरान और बाद में आवश्यक सहायता, जैसे कि राहत सामग्री का वितरण, चिकित्सा सहायता, और पुनर्वास के बारे में भी जानकारी दी गई।आपदा प्रबंधन टीमों और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करना, ताकि बाढ़ की स्थिति में प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
आपदा प्रबंधन टीमों व स्थानीय अधिकारियों/ कर्मचारियों को सतर्क रहते हुवे क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहने के निर्देश दिए गए।
बाढ चौपाल में नायब तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल हरिओम त्रिपाठी, वीरेन्द्र सिंह, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।





























































