उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को दिया बड़ी सौगात

0
292

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहनों के लिए रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष पर बड़ा ऐलान करते हुए परिवहन विभाग को आदेशित किया है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी महिलाएं रक्षाबंधन के दिन मुफ्त में बसों में सफर कर पाएं । आपको बता दें कि भाई- बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर इस साल भी महिलाओं के लिए सफर फ्री रहेगा और उनके साथ 15 साल तक के बच्चों को भी मुफ्त सफर का लाभ दिया जाएगा। इस बारे में विभाग द्वारा अधिकारियों को तैयारी करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। इसके तहत, बसों के रूटों को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है। परिवहन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार 9 अगस्त यानि रक्षाबंधन के लिए महिलाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. सभी महिलाएं 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से लेकर 10 अगस्त की देर रात तक मुफ्त सफर की सुविधा का लाभ ले सकेंगी। पर ध्यान रहे कि इस सुविधा का लाभ सिर्फ रोडवेज की सामान्य और स्टैंडर्ड बसों में ही दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY