इफको, किसान सेवा केंद्र गौरीगंज में डीएपी उर्वरक न मिलने से किसान है बेहाल

0
413

इफको किसान सेवा केंद्र गौरीगंज

अमेठी : इफको किसान सेवा केंद्र गौरीगंज, अमेठी जनपद के कर्मचारी सत्रोहन सिंह से मिली जानकारी के अनुसार डीएपी की उपलब्धता न होने के कारण किसान बदहाल स्थिति में टहल रहा है। और गुहार लगा रहा है।
बातचीत से यह पता चला कि विगत पन्द्रह दिन से केन्द्र पर डीएपी उर्वरक उपलब्ध नही है, और बुआई का समय होने के कारण किसान परेशान हैं।
जनपद के कृषि अधिकारी को यह अपने संज्ञान में लेते हुए, किसान सेवा केंद्र पर भरपूर मात्रा में डीएपी की आपूर्ति कराई जानी चाहिए।

जिससे किसान खुशहाल, तो देश खुशहाल

जनपद अमेठी से ब्यूरो चीफ दिवाकर मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट।

LEAVE A REPLY