रायबरेली। जिला डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित डिस्ट्रिक्ट डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप–2026 में विभिन्न आयु वर्गों के करीब 200 प्रतिभागियों ने बॉलीवुड और क्लासिकल डांस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पद्मश्री एवं ओलंपियन सुधा सिंह, पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह, संजय सिंह, उमेश सिकरिया, अर्चना सिंह और मुन्ना लाल साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में 8–11 आयु वर्ग बॉलीवुड में कौशिकी मिश्रा, 12–14 में कात्यायनी, 15–18 क्लासिकल में आयुष सिंह तथा 36–55 बॉलीवुड वर्ग में गरिमा पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया।
समापन समारोह में चेयरमैन डॉ. मनीष सिंह चौहान, आई.आई.एस. जय सिंह एवं जिला माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। मंच संचालन अमित सिंह ने किया। अध्यक्ष उमेश सिकरिया और सचिव अर्चना सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं अभिभावकों का आभार जताया।



























































