जनपद अमेठी के जानो थाना में हत्या के उद्देश्य से फायरिंग करने वाले को 112 ने दबोचा

0
257

अमेठी :  जनपद अमेठी मे कालर की सूचना पर थाना जामो मे तैनात पीआरवी UP32DG5351 द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर हत्या के उद्देश्य से फायरिंग करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा व 1 पिस्टल व 1 खोखा कारतूस 7.65mm बरामद किया, शुक्रवार की शाम 06.58 बजे सविता मौर्या पुत्री राम आधार मौर्या निवासी ग्राम हरगांव थाना जामो  द्वारा डायल 112 कर सूचना दी गयी कि हमारा भाई हम लोगों को जान से मारने की उद्देश्य से फायरिंग कर रहा है । उक्त सूचना पर पीआरवी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर कालर उपरोक्त के भाई सर्वेश मौर्या पुत्र रामआधार मौर्या को मौके पर पकड़ कर प्रभारी निरीक्षक थाना जामो को सूचना दी। उ0नि0 हवलदार यादव थाना जामो मय हमराही द्वारा तत्काल मौके पर पहुच कर अभियुक्त सर्वेश को मौके से समय करीब 08.20 बजे शाम को गिरफ्तार किया गया । सर्वेश के कब्जे से 1 पिस्टल व 1 खोखा 7.65mm बरामद किया गया । पुलिस की पूछताछ में सर्वेश द्वारा बताया गया कि मेरा और मेरी माता के साथ आपसी बातों को लेकर विवाद चला करता था जिससे गुस्से में आकर मैंने जान से मारने के उद्देश्य से अपनी मां के ऊपर फायर कर दिया था । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जामो पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जनपद अमेठी से दिवाकर मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट।

LEAVE A REPLY