प्रजापति समाज मुख्यमंत्री माटीकला ग्रामोद्योग रोजगार योजना के लाभ के लिये करें सम्पर्क

0
294


रायबरेली : जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष कुमार गौतम ने बताया है कि प्रजापति समाज (मिट्टी का काम करने वाले) की आर्थिक स्थिति सुदृढ करने के लिए राज्य सरकार द्वारा राजस्व विभाग से मिट्टी निकालने हेतु प्राप्त पट्टा धारकों/परम्परागत कारीगरों (कुम्हारों) को आसान किस्तों में बैंकों के माध्यम से ऋण भी उपलब्ध कराया जायेगा। प्लास्टिक और थर्माकोल से बने पात्रो मे खाद्य वस्तुओं का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। तथा पर्यावरण के लिए भी नुकसान दायक है। जिसके लिए उ०प्र० सरकार भी प्लास्टिक का चलन रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके स्थान पर मिट्टी के बर्तनो को बढ़ावा देने से प्रदूषण में कमी के साथ ही कुम्हारी कला से जुडे परिवारो की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खादी ग्रामोद्योग विभाग से माटीकला बोर्ड की ओर से शुरू की गयी मुख्यमंत्री माटीकला ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत विभिन्न प्रकार के मिट्टी के बर्तन बनाने और बेचने का कार्य करने हेतु मु० 10.00 लाख रुपये तक का ऋण बैंक द्वारा दिलाया जाएगा। इसमें लाभार्थी को 5 प्रतिशत अंशदान स्वयं लगाना होगा तथा प्रोजेक्ट पर 95 प्रतिशत तक की धनराशि ऋण के रूप में बैंकों द्वारा स्वीकृत होगी। जिसमे कार्यशील पूंजी को छोड़कर शेष पूंजीगत ऋण धनराशि पर 25 प्रतिशत तक की धनराशि लाभार्थियों को मार्जिन मनी के रूप में अनुदान स्वरूप प्राप्त होगी। यह धनराशि तीन वर्ष बाद ऋण खाते मे कार्य करने की दशा में समायोजित होगी। इच्छुक अभ्यर्थी महिला/पुरुष अपने निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, शैक्षिक योग्यता आदि प्रपत्रों के साथ अपना आवेदन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय पुरानी तहसील रायबरेली में कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के मो0-7408410810 एवं आनंद कुमार के मो0-8318013131 पर सम्पर्क कर सकते है।

LEAVE A REPLY