रायबरेली पुलिस माह जुलाई -2024 में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में रहा अव्वल

0
88


रायबरेली : माह – 2024 में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की रैंकिंग में जनपद रायबरेली ने प्रथम स्थान हासिल किया वहीं जनपद के सभी 18 थानों को संयुक्त रूप से पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा रायबरेली पुलिस की समन्वित शिकायती निवारण इस वर्ष की फरवरी तथा जून माह में भी जनपद रायबरेली को प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ था।
पुलिस अधीक्षक रायबरेली अभिषेक अग्रवाल के निर्देशन में माह – जुलाई में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल पर विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जनपद रायबरेली से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच हेतु जांचकर्ता अधिकारी मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष और गुणवातापूर्वक जांचकर निस्तारण कराया गया। शासन की मंशा के अनुरूप सभी शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया गया जिससे कि पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण होने से पीड़ित का पुलिस के प्रति समन्वय बेहतर हुआ है और पीड़ितों द्वारा पुलिस की प्रशंसा की गई। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में रायबरेली जिले की पुलिस के इस कठिन परिश्रम,लगन, व अथक प्रयास से माह – 2024 की रैंकिंग में जनपद ” रायबरेली को प्रथम स्थान” प्राप्त हुआ है। इसके अलावा रायबरेली के सम्पूर्ण 18 थानों को भी संयुक्त रूप से पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है।

LEAVE A REPLY