मिशन शक्ति के तहत जनपद में नियुक्त 30 महिला मुख्य आरक्षियों द्वारा दो पहिया वाहनों पर सवार होकर निकली गयी जागरूकता रैली

0
223

हरदोई -आज पुलिस अधीक्षक,द्वारा पुलिस कार्यालय से मिशन शक्ति के तहत जनपद में नियुक्त 30 महिला मुख्य आरक्षियों/ आरक्षियों को 15 दो पहिया वाहनों पर सवार मय महिला थानाध्यक्ष के एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो हरदोई शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरेगी सभी वाहनों पर एक स्लोगन चस्पा है जिस पर मिशन शक्ति, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं विभिन्न प्रकार की आपातकालीन सेवाओं तथा उनके नम्बर के बारे में जानकारी दी गई है।इस रैली को देखकर शहर की महिलाओं, लड़कियों एवम बच्चो में सुरक्षा की भावना जागृत होगी।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, क्षेत्राधिकारी बघौली, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु ,निरीक्षक एमटी, महिला थानाध्यक्ष एवम मीडिया बंधु प्रमुखता से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY