दीपावली के पावन अवसर पर मनोज पाण्डेय ने ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र में 500 गरीब महिलाओं को भेंट किए वस्त्र

0
58

ऊँचाहार:

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने दीपावली के पावन पर्व पर अपने ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड डलमऊ की ग्राम पंचायत संदौराऊ में लगभग 500 गरीब माताओं और बहनों को एक-एक वस्त्र भेंट किया. इस दौरान उन्होंने महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके बीच अपनी खुशियाँ साझा कीं.

​मंत्री मनोज पाण्डेय ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि दीपोत्सव का यह पर्व किसी जाति, वर्ग या अमीरी-गरीबी का भेद नहीं करता, बल्कि यह सभी के जीवन में खुशियाँ, प्रेम और उल्लास बाँटने का एक पवित्र अवसर है. उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से यह प्रयास रहा है कि त्योहारों की खुशियाँ समाज के हर वर्ग तक पहुँचे और कोई भी परिवार खुद को अकेला या वंचित महसूस न करे.

​कार्यक्रम के अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए माँ लक्ष्मी और प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहने की कामना की. 

LEAVE A REPLY