रायबरेली : उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद (ओ०डी०ओ०पी०) योजना के तहत जनपद के चयनित उत्पाद काष्ठ कला (वुड वर्क) से संबंधित सामान्य तकनीकी प्रशिक्षण तथा क्राफ्ट की बेसिक एवं एडवांस्ड ट्रेनिंग के लिए 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, रायबरेली में शासन द्वारा गठित समिति के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने सभी आवेदकों से कहा है कि अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हो।






























































