रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ

0
9

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण – राइज ऑफ अ लीजेंड’ की रिलीज में अब सिर्फ 11 दिन बाकी रह गए हैं। नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही ₹4 हजार करोड़ की लागत वाली इस फिल्म के लिए लोग बढ़-चढ़कर एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। फिल्म भले ही थिएटर्स में 5 नवंबर को रिलीज होनी है, लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि शायद रिलीज डेट आने तक कई थिएटर्स में सीटें ही खाली नहीं बचें। इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रामायण को मिल रहा है कैसा रिस्पॉन्स? और अभी तक कितनी हो चुकी है एडवांस बुकिंग से कमाई? चलिए जानते हैं। अब तक बिक चुकी हैं इतनी टिकटें

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की अभी तक 1 लाख 96 हजार टिकटें बिक चुकी हैं। सबसे तगड़ी डिमांड फिल्म के हिंदी वर्जन को लेकर है, वहीं कन्नड़ और तेलुगू वर्जन्स भी फिल्म को मोटी कमाई करके दे रहे हैं। क्योंकि मेकर्स का फोकस सिर्फ भारत पर नहीं है, ऐसे में यह भी देखने वाली बात होगी कि अंग्रेजी वर्जन अन्य देशों से इस मूवी को कितनी कमाई करके देगा। मालूम हो कि मार्वल की तरह नमित मल्होत्रा इसे बहुत व्यापक स्तर पर दुनिया भर में एक अलग यूनिवर्स बनाने का प्लान कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY