उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आज यानी 25 अक्टूबर से राज्य भर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आयोजित होगी

0
9

पीईटी की परीक्षा 3 दिन आयोजित होगी। 25 और 30 अक्टूबर और एक नवंबर को होने वाली इस परीक्षा के लिए प्रदेश के 60 शहरों में 1372 केंद्र बनाए गए हैं। छह पालियों में आयोजित परीक्षा के पहले दिन करीब 12 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों से एग्जाम शुरू होने से 2 घंटा पहले रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। एग्जाम शुरू होने से आधा घंटा पहले गेट बंद हो जाएंगे। यानी सुबह की शिफ्ट के पेपर में 9.30 बजे और दोपहर की शिफ्ट के पेपर में 2.30 बजे गेट बंद हो जाएंगे। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान दें कि एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड ले जाना भी अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी भी अपने साथ लाएं। परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए गाइड लाइन जारी की गई है। परीक्षा केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, एटीएम कार्ड, इलेक्ट्रिक डिवाइस आदि न लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर गहनता से तलाशी ली जाएगी।

कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को पारदर्शिता से कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला प्रशासन ने केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा निर्देश से परिचित करा दिया है। सभी सभी कर्मचारी परीक्षा केंद्र परिसर में बिना आईडी कार्ड के प्रवेश न करेंगे। परीक्षा के समय आईडी कार्ड लगाना अनिवार्य रहेगा। ड्यूटी पर लगाये गये सभी अधिकारी समय पर परीक्षा केन्द्र पहुंचे।

इन बातों पर परीक्षार्थी दें ध्यान

अभ्यर्थियों को केवल ब्लैक या ब्लू बॉल पेन ही साथ लाने की अनुमति होगी।

नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा।

नकल करने/कराने, अनुशासनहीनता, दुर्व्यहार तथा अवांछनीय कार्य करने पर भी अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगी। पीईटी परीक्षा 100 अंकों और दो घंटे की होगी। इसमें नगेटिव मार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।

कहां से पूछे जाएंगे सवाल

प्रश्नपत्र में भारतीय इतिहास, राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक गणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, तार्किक क्षमता, समसामयिक घटनाओं और सामान्य जागरूकता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा हिंदी गद्यांश, ग्राफ की व्याख्या और तालिका विश्लेषण पर आधारित सवाल भी शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रवेश पत्र पर दर्ज परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी पहले ही जांच लें।

LEAVE A REPLY