त्योहार पर पूरी अंबानी फैमिली लाइम लाइट में रहती है। नवरात्रि में ईशा अंबानी के खूबसूरत देवी शक्ति लुक की खूब चर्चा हो रही

0
13

ईशा अंबानी के लहंगे से लेकर हेयर स्टाइल तक सब कुछ फेस्टिवल के लिए परफेक्ट है। देखिए तस्वीरें। व्रत त्योहार मनाने में अंबानी परिवार सबसे आगे है। गणेश उत्सव से लेकर नवरात्रि तक अंबानी फैमिली में हर त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के मौके पर और स्वदेश का एक साल पूरा होने पर पूरा अंबानी परिवार शानदार एथनिक लुक में नजर आया, लेकिन सबसे ज्यादा ईशा अंबानी के लहंगे की चर्चा हो रही है। मल्टी कलर लहंगे में ईशा अंबानी किसी देवी से कम नहीं लग रही हैं। ईशा का खूबसूरत लहंगा फैशन डिजाइनर करन तोरानी ने डिजाइन किया है। जिसे बनाने में घंटों हाथ का काम किया गया। 3 महीने में तैयार किया गया ईशा का लहंगा

ईशा अंबानी का लहंगा करीब 10 कारीगरों ने मिलकर तैयार किया है। लहंगे पर बनी पेंटिंग को 90 दिनों से ज्यादा समय में तैयार किया गया। लहंगे को 2,000 घंटे से ज्यादा की कारीगरी करके बनाया गया है। डिजाइनर करण तोरानी ने ‘स्वदेश’ के साथ मिलकर ईशा के इस नवरात्रि लुक को तैयार किया है।

लहंगे पर दिखी राधा-कृष्ण की रासलीला 

खूबसूरत लहंगे में कलमकारी और ओडिशा की पट्टचित्र कला का संगम दिखाया गया है। प्योर सिल्क पर राधा-कृष्ण की रासलीला को हर कली, चोली और दुपट्टे पर उकेरा गया है। पेंट की गई कहानियों के आस-पास ज़र्दोज़ी, फ्रेंच नॉट्स, मोती का काम, शीशे और लटकन सजे हैं। हर बारीक काम में कारीगरों का हुनर, मेहनत और प्यार झलकता है। डिजाइनर ने इस ड्रेस में नवरात्रि के फील को दिखाते हुए गरबा की लय, साथ मिलकर डांस और देवी की कोमलता और साहस को दिखाने की कोशिश की है।

तोरानी कलेक्शन की फैन हैं ईशा

ईशा अंबानी के लहंगे की कहानी को शेयर करते हुए तोरानी ने बताया कि इस ड्रेस के पीछे की उनकी एक अपनी कहानी भी है। साल 2018 में, जब करण तोरानी 25 साल के थे और एक छोटे से गैराज से ‘तोरानी’ (Torani) को खड़ा कर रहे थे, तब ईशा की नजर पहली बार उनके प्रिंटेड कुर्ते पर पड़ी थी। इसके बाद ईशा अंबानी का प्यार और लगातार मेहनत से उन्होंने कुछ हद तक लौटाने की कोशिश की है।

नवरात्रि में गरबा डांडिया के लिए बेस्ट लुक

अगर आपको नवरात्रि में कुछ स्पेशल लुक चाहिए तो ईशा अंबानी के लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। लहंगे के साथ झुमके, गले में गुजराती-राजस्थानी चोकर, हाथ में कंगन और उसके साथ खुली जुल्फें लुक में चार-चांद लगा रही हैं। ईशा ने बालों में राजस्थानी लुक वाले लटकन लगवाएं हैं। आप नवरात्रि में गरबा और डांडिया के लिए इस तरह का लुक कॉपी कर सकती हैं। 

LEAVE A REPLY