मौरावां में विशाल जल बिहार सम्पन्न, डॉ. अखिलेश ने 300 बच्चों को बांटी पुस्तकें

0
3

मौरावां, उन्नाव – तहसील पुरवा अंतर्गत हिलौली . विकास खण्ड .क्षेत्र के ग्राम छोटी बहुतिया टांडी गुलरिहा लोटना में ग्रामीणों के सहयोग से विशाल जल बिहार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिन में आल्हा गायन और रात में रामलीला व आकर्षक झांकियों का मंचन हुआ, जिसे देखने हजारों लोग पहुंचे।

आयोजक शिवकरण पासी उर्फ सोनू पासी ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष सभी ग्रामवासियों के सहयोग से होता है। इसे देखने रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा, कुंडा प्रतापगढ़ और उन्नाव सहित अन्य जनपदों से लोग आए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अखिलेश पासी और विशिष्ट अतिथि के रूप में गौतम पासी कुंडा, देशराज पासी रायबरेली, ग्राम प्रधान भोला सिंह, राजू सिंह उपस्थित रहे।

डॉ. अखिलेश पासी ने अनोखी पहल करते हुए लगभग 300 बच्चों को पुस्तकें वितरित कर शिक्षा के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से ग्रामीण हरिपाल, सुनीत, वासुदेव, संजय, अमन, पंकज, श्रवण पासी सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में आयोजक सोनू पासी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY