नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सकुशल किया बरामद

0
32

रायबरेली ; जगतपुर थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

​पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार की तहरीर पर जगतपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। रविवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने बेनीकामा रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी अतुल कुमार (पुत्र मनभूषण), निवासी धर्मदासपुर (थाना जगतपुर) को धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

​नाबालिग के दर्ज बयानों के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 87 बीएनएस (BNS) की बढ़ोतरी की गई है।

​मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में सुसंगत धाराओं का इजाफा कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई गई है। 

LEAVE A REPLY