रायबरेली में 18 सितम्बर को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, बदली तारीख

0
33

रायबरेली : रायबरेली जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तारीख में बदलाव किया गया है। अब यह आयोजन 15 सितम्बर के बजाय 18 सितम्बर 2026 को संपन्न होगा।

​जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.वी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार यह सामूहिक विवाह 15 सितम्बर 2026 को आयोजित होना था। अपरिहार्य कारणों से तिथि में संशोधन किया गया है।

स्थान में कोई बदलाव नहीं

समारोह के स्थान में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित स्थल राणा बेनीमाधव मैदान (विकास खण्ड अमावां के निकट) में ही 18 सितम्बर को पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा।

​विभाग ने संबंधित अधिकारियों और लाभार्थियों को नई तिथि के अनुसार तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं

LEAVE A REPLY