प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दौरे से पहले ही मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई

0
5

. ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने पुलिस और प्रशासन को पत्र लिखकर ओवैसी के कार्यक्रम को मंजूरी नहीं देने की मांग की है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को भोपाल पहुंचेंगे. उनके दौरे से पहले ही मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है. ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने पुलिस और प्रशासन को पत्र लिखकर ओवैसी के कार्यक्रम को मंजूरी नहीं देने की मांग की है.

कमेटी ने आशंका जताई है कि ओवैसी के कथित भड़काऊ भाषण से भोपाल की फिजा खराब हो सकती है. पत्र में कहा गया है कि फिलहाल गणेश चतुर्थी समेत हिंदू त्यौहारों का दौर चल रहा है, ऐसे में कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

मुस्लिम त्यौहार कमेटी में ही मतभेद
हालांकि, ओवैसी के विरोध को लेकर मुस्लिम त्योहार कमेटी में ही मतभेद सामने आए हैं. कमेटी के संरक्षक शमसुल उल हसन बल्ली ने कार्यक्रम रद्द करने की मांग को सही नहीं माना. उनका कहना है कि किसी के आने से पहले उसका विरोध करना उचित नहीं है. अगर ओवैसी भोपाल आकर भड़काऊ भाषण देते हैं, तो उनके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी.

AIMIM के पूर्व नेता ने भी उठाए सवाल
वहीं AIMIM के पूर्व नेता पीरजादा तौकीर निजामी ने भी ओवैसी के दौरे पर सवाल खड़े किए हैं. उनका आरोप है कि ओवैसी की राजनीति वोट कटवा की राजनीति तक सीमित है. उन्होंने दावा किया कि कई सीटों पर AIMIM उम्मीदवार नहीं उतारती, लेकिन किसी खास पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए मुस्लिम वोटों की राजनीति करती है.

बीजेपी ने बताया नफरत की राजनीति
बीजेपी ने ओवैसी के विरोध में सामने आए मुस्लिम समाज के लोगों का स्वागत किया है. बीजेपी प्रवक्ता धैर्यवर्धन शर्मा ने ओवैसी पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया. कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ओवैसी भोपाल आएं, लेकिन नफरत फैलाने का काम न करें.

कांग्रेस ने बताया बीजेपी की ‘बी टीम’
कांग्रेस ने भी ओवैसी के दौरे को लेकर हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि ओवैसी अब बीजेपी की ‘बी टीम’ के तौर पर एक्सपोज हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में ओवैसी की कोई जरूरत नहीं है.

AIMIM बोली- विरोध से कोई फर्क नहीं पड़ेगा
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी UCC के मुद्दे को लेकर भोपाल आ रहे हैं. उनका आरोप है कि प्रदेश में विकास के नाम पर मुस्लिमों के घर, मस्जिद, मदरसे और कब्रिस्तान तोड़े जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ओवैसी भोपाल की जमीन से इन मुद्दों पर आवाज उठाएंगे और किसी के विरोध से दौरे पर कोई फर्क नहीं पड़

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.

LEAVE A REPLY