एक ही दिन में 2,300 की जोरदार छलांग लगा दी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई, लेकिन चांदी की कीमत ने निवेशकों और खरीदारों का ध्यान खींचा है। लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,58,100 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को इसमें ₹100 की गिरावट दर्ज की गई और भाव 1,58,000 रह गया। सोने में यह लगातार तीसरे दिन की गिरावट है। स्थानीय बाजारों में मांग कमजोर रहने को भी इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है। निवेशक भी फिलहाल सावधानी बरत रहे हैं और अमेरिका से आने वाले महंगाई के महत्वपूर्ण आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।
चांदी ने लगाई 2,300 की छलांग
सोने के विपरीत चांदी ने लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की। बुधवार को चांदी 2,300 महंगी होकर 2,43,400 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को इसका भाव 2,41,100 प्रति किलोग्राम था। यानी एक ही दिन में चांदी के दाम में बड़ी तेजी आई। वैश्विक बाजार में भी चांदी करीब 1 फीसदी मजबूत होकर 66.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे घरेलू बाजार में भी चांदी की कीमतों को सहारा मिला।
24 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट?
दिल्ली के बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना, यानी करीब 24 कैरेट गोल्ड, 1,58,000 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, अलग-अलग शहरों और ज्वेलरी दुकानों पर कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है। आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क अलग से जुड़ते हैं।
अमेरिका के महंगाई आंकड़ों पर नजर
इस हफ्ते अमेरिका के PPI और CPI महंगाई आंकड़े सोने की अगली चाल के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेंगे। इन आंकड़ों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदों पर असर पड़ सकता है।






















































