लंबे समय तक कब्ज की समस्या परेशान कर सकती है। आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय

0
5

जिनसे कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है। आचार्य बाल कृष्ण ने कब्ज से राहत पाने के लिए ये उपाय बताए हैं। आप इनसे राहत पा सकते हैं। लंबे समय तक मैदा, ज्यादा तेल मसाले और भारी खाने से पाचन की समस्या हो सकती है, जिसे लोग कब्जी या कब्ज के नाम से जानते हैं। आचार्य बाल कृष्ण के मुताबिक शरीर में जब वात, पित्त, कफ दोष का संतुलन बिगड़ जाता है तो शरीर में रोग पनपने लगते हैं। ऐसे खाने से लंबे समय में जठराग्नि मन्द हो जाती है और खाना सही से नहीं पच पचता है। कब्ज का मुख्य कारण वात दोष की दुष्टि होती है, जिससे मल सूखा और कठोर हो जाता है। इसके लिए कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। कब्ज से परेशान लोगों को रोजाना 8-10 ग्राम मुनक्का रात को पानी में भिगा देने चाहिए। सुबह बीज निकालकर मुनक्का को दूध में उबाल लें और दूध पी लें। मुनक्का को चबा-चबाकर खाएं रात में सोते समय एक गिलास गर्म दूध में 1-2 चम्मच एरण्ड का तेल यानि कैस्टर ऑयल डालकर पिएं। कब्ज दूर करने का यह घरेलू इलाज बहुत ही उपयोगी साबित होता है। बेल का फल कब्ज के रोगियों के लिए अच्छा होता है। आधा कप बेल का गूदा और एक चम्मच गुड़ मिलाकर शाम को खाने से पहले खा लें। आप चाहें तो बेल का शरबत भी पी सकते हैं। इससे कब्ज दूर होगी जीरे और अजवायन को धीमी आंच पर भूनकर पीस लें। इसमें काला नमक डालकर तीनों को समान मात्रा में मिला कर डब्बे में रख लें। रोज आधा चम्मच चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें। यह कब्ज दूर करने का कारगर घरेलू इलाज है। सौंफ भी कब्ज में राहत पहुंचाती है। रोजाना रात में सोने से पहले 1 चम्मच भुनी हुई सौंफ को पीसकर या ऐसे ही गरम पानी के साथ लें। सौंफ में पाए जाने वाले तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं और इससे गैस्ट्रिक एंजाइम भी कम होते हैं।

LEAVE A REPLY