क्या दुनिया के सबसे अहम तेल सप्लाई चोक पॉइंट में से एक होर्मुज को बचाने के लिए अब अमेरिका नया सैन्य गठबंधन बनाने जा रहा है?

0
6

क्या Strait of Hormuz में ईरान की ओर से नाकेबंदी के बीच अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा गठबंधन की तैयारी में जुट गए हैं। खबर है कि अगले सप्ताह लंदन में हाई-लेवल मीटिंग हो सकती है, जिसमें पश्चिमी और मध्य-पूर्व के देशों के रक्षा मंत्री और सेना के बड़े अधिकारी शामिल हो सकते हैं। उधर, ट्रंप ने भी ईरान को खुली चेतावनी दी है, जबकि दूसरी तरफ ओमान, ईरान पहुंचकर टेंशन को कम करने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में सवाल है कि क्या Hormuz में अब जंग और वार्ता साथ-साथ चलेंगी, या दुनियाभर की तेल सप्लाई एक और बड़े संकट की तरफ बढ़ रही है?

लंदन में हाईलेवल मीटिंग की प्लानिंग

Axios की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम अगले सप्ताह लंदन में एक हाई-लेवल मीटिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसका उद्देश्य Strait of Hormuz में कमर्शियल शिपिंग की सिक्योरिटी के लिए एक इंटरनेशनल अलायंस बनाना है।

पश्चिम और मिडिल-ईस्ट देशों के रक्षामंत्री करेंगे बात

यूरोपीय राजदूतों और इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों का हवाला देते हुए, Axios ने कहा कि इस बैठक में पश्चिमी और मिडिल-ईस्ट के देशों के रक्षामंत्री और सैन्य नेता शामिल हो सकते हैं। खबर है कि इनमें अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ्स के चेयरमैन जनरल डैन केन भी पहुंच सकते हैं। हालांकि, कार्यक्रम की तारीख अभी तय नहीं हुई है। इस पर बातचीत चल रही है।

अभी रिएक्शन से बच रहा ब्रिटिश दूतावास

Axios की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के एक अफसर ने इस संयुक्त पहल की पुष्टि की, जबकि अमेरिका में ब्रिटिश दूतावास ने इस पर कोई कॉमेंट करने से इनकार कर दिया।

अमेरिका बाकी देशों से क्या चाहता है?

सूत्रों ने बताया कि यह पहल ऐसे समय में की जा रही है जब अमेरिका उन चर्चाओं को आगे बढ़ाने की इच्छा रखता है जो हालिया महीनों में यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस ने कई देशों के साथ Strait Of Hormuz के लिए एक संभावित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन को लेकर की थीं। इसके अलावा, अमेरिका चाहता है कि उसके सहयोगी देश होर्मुज की सुरक्षा के लिए माइंस हटाने वाले जहाज, नौसैनिक जहाज और ड्रोन भेज दें।

क्या टकराव से बाहर निकलना चाहता है अमेरिका

यूरोप के एक राजदूत ने Axios को बताया कि यह प्रयास ईरान के साथ चल रहे टकराव से अमेरिका के बाहर निकलने की स्ट्रैटेजी से जुड़ी है। उन्होंने कहा, “अमेरिका इससे बाहर निकलने का तरीका ढूंढ रहा है और उन्हें हमारी मदद चाहिए।”

इसके उलट ट्रंप कह रहे एक्शन तेज करने की बात

गौरतलब है कि यह घटनाक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से हाल में दी गई उस धमकी के बाद हो रहा है जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ मिलिट्री एक्शन तेज करने की बात कही थी। ट्रंप ने वॉर्निंग दी थी कि Strait of Hormuz से गुजरने वाले कमर्शियल शिप्स पर होने वाले हर एक अटैक के जवाब में अमेरिका, ईरान के किसी पुल या पावर प्लांट को टारगेट करेगा।

LEAVE A REPLY