विवेकानन्द यूथ अवार्ड के लिए इच्छुक युवा करें आवेदन

0
244


रायबरेली : जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रायबरेली अमिताभ कुमार ने बताया है कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय के शासनादेश में वर्णित व्यवस्थानुसार व्यक्तिगत श्रेणी के अन्तर्गत राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड दिये जाने के लिए दिशा-निर्देशों का निर्धारण किया गया है।
उन्होंने इस संबंध में बताया है कि शासनादेश में उल्लेखित कार्यक्रम 01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2025 तक किये गये कार्यक्रमों यथा :- राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र यथा खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशा मुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना, जैविक खेती, सौर ऊर्जा सयंन्त्र स्थापना, स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, अनुसाधन, कला, सांस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बढ़ावा देना, पर्यटन, पारम्परिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल एवं शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग इत्यादि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं कम से कम 01 प्रस्ताव जनपद स्तरीय निर्धारित समिति के माध्यम से एनेक्जर 1 व 2 के साथ बुकलेट के रूप में 02 प्रतियो में महानिदेशालय को उपलब्ध कराया जाना है।
उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 15 से 35 के मध्य होनी चाहिए। व्यक्तिगत श्रेणी में इच्छुक युवाओं के आवेदन जनपद स्तर पर जनपद स्तरीय समिति के परीक्षणोपरांत 15 सितंबर 2025 तक महानिदेशालय लखनऊ को निर्धारित समय अवधि में संबंधित युवा की पुलिस सत्यापन आख्या सहित अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा सके।

LEAVE A REPLY