11से 18 जुलाई तक मनाया जाएगा विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा

0
141


रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत 11 से 18 जुलाई 2025 तक विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की बैठक हुई।
बैठक में एसीएमओ डॉ अरविंद ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें सभी विभागों से सहयोग लेते हुए सारथी वाहन के माध्यम से जनपद व ब्लॉक स्तर पर परिवार नियोजन कार्यक्रम व साधनों के प्रति जन जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना है। साथ ही सास-बेटा-बहू सम्मेलन के माध्यम से समस्त नगरीय एवं ग्रामीण आशा के सहयोग से बेटा बहू सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। जन जागरूकता के लिए सोशल मीडिया कैंपन का भी आयोजन किया जाएगा। सीडीओ ने इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया उक्त पखवाड़े को संपन्न कराने में अपना अपना सहयोग प्रदान करें।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन चंद्रा, डीडीओ अरुण कुमार व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY