प्रधानमंत्री ने विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन 2024 का खिताब जीतने पर पंकज आडवाणी की सराहना की

0
364

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2024 में बिलियर्ड्स चैंपियन बनने पर पंकज आडवाणी की सराहना करते हुए इसे एक अभूतपूर्व उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“अभूतपूर्व उपलब्धि! आपको बधाई। आपका समर्पण, जुनून और प्रतिबद्धता लाजवाब है। आपने बार-बार यह साबित किया है कि उत्कृष्टता क्या होती है। आपकी सफलता आने वाले एथलीटों को भी प्रेरित करती रहेगी।

LEAVE A REPLY