रायबरेली : जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) प्राप्त कर रही समस्त लाभार्थियों से कहा है कि जिन लाभार्थियों का किसी कारणवश राशन कार्ड नहीं बन पाया है। वह लाभार्थी जनसुनिधा केन्द्र के माध्यम से फैमिली आई०डी० बनवाते हुए फैमिली आई०डी० संख्या जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे पेंशन की धनराशि का भुगतान ससमय किया जा सके।





























































