“एक वृक्ष अपने मां के नाम” अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण

0
92

ऊंचाहार : लखनऊ – प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के चरड़ई चौराहा पर स्थिति टोल प्लाजा पर एक “वृक्ष अपने मां के नाम” अभियान को आगे बढ़ाते हुए टोल प्लाजा के मैनेजर अरुण शुक्ला के द्वारा प्लाजा के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया।
केएनएस लाइव के संवादाता श्रीकांत से प्लाजा के मैनेजर अरुण शुक्ला के साथ बातचीत में बताया कि आज कल कारखानों और यातायात साधनों की वजह से पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। देश की बढ़ती आबादी की वजह से लोग आवास और खेत बनाने, कल कारखाने लगाने के चक्कर में वन लगातार विलुप्त होते जा रहें है। इस वजह से हवाओं में ऑक्सीजन की दर लगातार घट रही है। जिससे लोगों में अनेकों बीमारियां उत्पन्न हो रही है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी के “एक वृक्ष अपने मां के नाम” अभियान को आगे बढ़ाते हुए चरड़ई चौराहा के टोल प्लाजा के मैनेजर अरुण शुक्ला,एकाउंटेंट बी शिवा, आईटी इंचार्ज कुलदीप, आईटी अंकित, और टोल प्लाजा के अन्य कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण कर अभियान को आगे बढ़ाया गया।

LEAVE A REPLY