रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन

0
29

रायबरेली : राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 26 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक भिन्न भिन्न खेलों के जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन पंडित मोतीलाल स्पोर्ट्स एफसी स्टेडियम रायबरेली में कराई
जा रही है। आज फुटबाल मैच में 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। केंद्रीय विद्यालय, डीएमपीएस कॉलेज, सेंट पीटर कॉलेज, स्टेडियम ए लाल गंज, न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज , स्टेडियम बी , सेंट पीटर कॉलेज ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल मैच सेंट पीटर कॉलेज रायबरेली बनाम स्टेडियम जूनियर रायबरेली के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम दो जीरो से विजई रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच केंद्रीय विद्यालय बनाम लालगंज रायबरेली के मध्य खेला गया। ट्राई ब्रेकर के माध्यम से केंद्रीय विद्यालय 4:3 से विजई रही। प्रतियोगिता का फाइनल मैच केंद्रीय विद्यालय बनाम स्टेडियम रायबरेली के मध्य खेला गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय 3:0 से विजई रही। मुख्य अतिथि आरबी सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा पूर्व प्रत्याशी भाजपा सदर, पुष्पेंद्र सिंह प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संजय कुमार रजत शर्मा सनी यादव सौरभ सिंह स पिंकू शोएब खान अश्विनी चंद्र नरेश कुमार निषाद रहे। इस प्रतियोगिता में आए हुए खिलाड़ी एवं अतिथियों का जिला क्रीड़ाअधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY