बिहार विधान सभा चुनाव में किसके सिर सजेगा ताज, देखें केएनएस लाइव का एक्जिट पोल

0
114

बिहार विधासभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद केएनएस लाइव ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए। केएनएस लाइव के आंकड़ों में एनडीए को भारी बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। महागठबंधन के चेहरे पर मुस्कान वाली कोई खबर नहीं है। पर इसमें सबसे चौंकाने वाला है। इस एग्जिट पोल ने एनडीए को सबसे ज्यादा सीटें दी हैं।

एनडीए के खाते में कितनी सीट का अनुमान

केएनएस लाइव के एग्जिट पोल में एनडीए को 184 से 209 सीट का अनुमान लगाया गया है। इसमें भाजपा को 87 से 95 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं जेडीयू के खाते में भी 81 से 89 सीटें आ सकती हैं। वहीं एनडीए के बाकी सहयोगी लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 12 से 16, हम को 5 से 6 और आरएलएम को भी 4 से 5 सीटें आ सकती हैं।

महागठबंधन के लिए क्या संभावनाएं

पोल डायरी के एग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन 50 का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकता है। यह पोल महागठबंधन को 32 से 49 सीटें दे रहा है। इसमें राजद को मात्र 20 से 27 सीट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस भी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पा रही है। कांग्रेस 4 से 8 सीटों पर सिमट सकती है। तो महागठबंधन की छोटी सहयोगी वीआईपी को शून्य सीट मिलने का ही अनुमान है। इस एग्जिट पोल ने अन्य को 1 से पांच सीटें दी हैं। हालांकि ये सिर्फ एग्जिट पोल के आंकड़े हैं और चुनाव परिणाम इससे काफी अलग हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY