बजरंग दल जिला संयोजक के साथ कथित मारपीट के विरोध में विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय धरना

0
137



रायबरेली : बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद मौर्य के साथ थाना सलोन पुलिस द्वारा कथित रूप से की गई अपमानजनक कार्यवाही और मारपीट के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। यह दो दिवसीय धरना शहर के शहीद स्मारक डिग्री कॉलेज चौराहे पर आयोजित किया गया।
धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बजरंग दल जिला संयोजक विनोद मौर्य के साथ थाना सलोन में अमानवीय व्यवहार किया गया, जो निंदनीय है। कार्यकर्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना 10 जनवरी को शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक तथा 11 जनवरी को सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक चला।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाने और उत्पीड़न की नीति बंद की जाए। मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
कार्यक्रम की सूचना नगर मजिस्ट्रेट को पूर्व में दे दी गई थी। धरना स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

LEAVE A REPLY