ऊंचाहार मनोज पांडे ने विधायक ने ग्राम सुदामापुर में 501 कन्याओं का किया पूजन

0
97

मिशन शक्ति 5.0 एवं 8वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत ऊंचाहार विधायक ने किया कन्या पूजन


रायबरेली : मिशन शक्ति 5.0 एवं आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडे ने ग्राम सुदामापुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में 501 कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के सम्मान, शिक्षा एवं पोषण के महत्व को समाज तक पहुँचाना रहा।
विधायक ने कहा कि कन्याएँ न केवल परिवार की, बल्कि समाज और राष्ट्र की भी धुरी हैं। उनके सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना समय की आवश्यकता है। मिशन शक्ति एवं राष्ट्रीय पोषण माह जैसी पहलें महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय सिंह, सीडीपीओ सुरेंद्र यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा व ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। बेटियों को फल एवं उपहार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

LEAVE A REPLY