रायबरेली : जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में शासन द्वारा निर्गत समय-सारिणी के अनुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत (सामान्य वर्ग हेतु) विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने हेतु 07 जुलाई, 2025 से 25 नवम्बर, 2025, छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन हेतु 10 जुलाई, 2025 से 20 दिसम्बर, 2025 तथा विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने हेतु 11 जुलाई 2025 से 10 जनवरी, 2026 तक तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने जनपद के समस्त विद्यालयों के प्राचार्य/प्रधानाचार्य से कहा है कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही पूर्ण किये जाने हेतु छात्रों को अवगत करायें तथा अपने स्तर से भी समयान्तर्गत कार्यवाही पूर्ण करें, जिससे कोई भी पात्र छात्र/छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित न रहें।





























































