संजय कुमार-आगरा।सोमवार की सुबह जब लोग अपने काम में व्यस्त थे,उस समय थाना न्यू आगरा क्षेत्र में ग्रीन गैस की पाइप लाइन में आग लगने से हड़कंप मच गया।पाइप लाइन में आग लगने से लोग दहशत आ गए।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी में नाले के बगल से निकल रही ग्रीन गैस की पाइप लाइन में सोमवार की सुबह आग लग गई।जिससे आसपास में दुकान करने वाले लोग दहशत में आ गए। ये पाइप लाइन कई दुकानों के सामने से होकर गुजर रही है। जिसमें आग लगी तो दुकानदारों को डर सताने लगा। आग लगने के कारण मौके पर हर आदमी आग को अपने तरीके से बुझाने में जुट गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षेत्रीय लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गई।आग इतनी भयंकर है कि नाले के ऊपर रखे हुए पत्थरों के बीच से लपटें निकल रही हैं। लगभग 20 से 30 मीटर के पूरे नाले में आग ही आग दिखाई दे रही है।नगला के लोग पानी से आग को बुझाने में लगे हैं,लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है।मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी है,लेकिन खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची थी।लोग अलग-अलग तरह से अब आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।
आपको बता दें कि ग्रीन गैस की पाइप लाइन में आग लगने का ये पहला मामला नहीं है।इससे पहले भी कई बार ग्रीन गैस की पाइप लाइन में आग लग चुकी है। कई बार बड़ा हादसा होने से बचा है।बैरहाल क्षेत्रीय लोग और फायर ब्रिगेड की सतर्कता के चलते कई इलाकों में आग पर काबू पाया गया था। जगह-जगह ग्रीन गैस की पाइप लाइन में लग रही आग से यह अंदेशा भी लगाया जा रहा है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।




























































