बाल विशिष्ट विधिक सेवा के लिए जनपद में गठित इकाई द्वारा बालिका आश्रय गृह का किया गया निरीक्षण

0
213


रायबरेली ; उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में गठित इकाई लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रेन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के अधीन इकाई के अध्यक्ष अनुपम शौर्य, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी/सदस्य राजबहादुर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जय सिंह यादव डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल, रायबरेली के द्वारा बालिका आश्रय गृह स्थित चक धौरहरा रायबरेली का निरीक्षण किया गया।
इकाई द्वारा गांधी सेवा निकेतन के आश्रय गृह में आवासित बालिकाओं से बातचीत करके उनका हाल-चाल जाना गया। आश्रय गृह में रहने वाली बालिकाओं द्वारा इकाई को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इकाई के द्वारा आवासित बालिकाओं के शैक्षणिक, मानसिक व सामाजिक विकास हेतु मिलने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ले कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इकाई द्वारा आश्रय गृह के बालिकाओं के नियमित चिकित्सकीय जांच कराये जाने के भी निर्देश दिये गये। इस अवसर पर प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि बालिकाओं के अल्पवयस्कता को देखते हुए नियमित काउंसिंलिग कराये। इकाई द्वारा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि जो बालिकाएँ पढ़ने की इच्छुक है उनकी सूची तैयार कर उनका दाखिला सम्बन्धित संस्था में व हाईस्कूल व इण्टरमीडिएड की पढ़ाई करना चाहती है उनका दाखिला एन0आई0ओ0एस0 के माध्यम से कराया जाए व आवासित बालिकाओं के माता-पिता से सम्पर्क कर बालिकाओं को उनके घर भेजने का प्रयास किया जाए। इस अवसर पर आयोजित शिविर में समिति के कार्यों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी और बताया गया कि इस इकाई संवासियों को उनके घर भेजने व शिक्षा के संदर्भ में भी प्रयास करने में सक्षम है।
निरीक्षण के समय पराविधिक स्वयं सेवक पूनम सिंह उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY