रायबरेली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 7994 पदों पर लेखपाल की भर्ती निकाल दी है। 16 दिसंबर 2025 को यूपी लेखपाल नोटिफिकेशन 2025 जारी हो गया है। आवेदन की प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी।
पीईटी देने वाले उम्मीदवार फॉर्म लिंक ओपन होते ही आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अप्लाई कर सकेंगे। आखिरी तारीख 28 जनवरी 2026 तय की गई है। वहीं एप्लिकेशन फीस 4 दिसंबर 2025 तक सबमिट की जा सकेगी।
UP Lekhpal Vacancy 2025: जरूरी डिटेल्स
भर्ती निकाय उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नाम लेखपाल
विभाग का नाम राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश
पदों की संख्या 7994
ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in
आवेदन शुरू होने की तारीख 29 दिसंबर 2025
आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी 2026
आवेदन शुल्क भरने की आखिरी तारीख 4 दिसंबर 2025
योग्यता 12वीं पास+ पीईटी
आयुसीमा 18- 40 वर्ष
अभियुक्ति स्थायी
सैलरी लेवल-03, वेतनमान न्यूनतम 21700-69100 रुपये अधिकतम तक
चयन प्रक्रिया मुख्य लिखित परीक्षा
भर्ती का नोटिफिकेशन UP Lekhpal Recruitment 2025 Notification PDF
लेखपाल के लिए योग्यता क्या चाहिए?
शैक्षिक योग्यता: लेखपाल की सीधी भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षा (12वीं) या इसके समकक्ष कोई अन्य परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ में अभ्यर्थी ने पीईटी 2025 परीक्षा में भी भाग लिया हो।
आयुसीमा: अभ्यर्थियों ने पहली जुवाई को 18 साल की उम्र पूरी कर ली हो लेकिन 40 वर्ष से ज्यादा की उम्र प्राप्त न की हो। जो उम्मीदवार रिजर्व कैटेगिरी से होंगे उन्हें अधिकतम उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
लेखपाल की वैकेंसी डिटेल्स
श्रेणी वैकेंसी
अनारक्षित 4165
अनुसूचित जाति 1446
अनुसूचित जनजाति 150
अन्य पिछड़ा वर्ग 1441
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 792
कुल पद 7994
आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को अलग से किया जाना होगा। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।





























































