सैयद नगर की सड़क बनी मौत का जाल, नेताओं की चुप्पी पर गरजीं समाजसेवी व कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह”

0
369

रायबरेली : वार्ड नंबर 2 सैयद नगर के निवासियों के अनुरोध पर पूनम सिंह आज बरईपुर से सैयद नगर रोड पर पहुँचीं। वहां का हाल देखकर वह आक्रोशित हो उठीं—सड़क पर चारों ओर जल जमाव हो रखा था। ऐसा लग रहा था जैसे कोई सड़क मार्ग नहीं अपितु कोई तालाब हो। सड़क मार्ग की हालत इस प्रकार बिगड़ी हुई थी कि जगह-जगह गहरे गड्ढे दिख रहे थे। इन्हीं गहरे गड्ढों की वजह से थोड़ी भी बरसात होने पर सड़क पर जल जमाव हो जाता है इससे इस मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में गुजरने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सपना हर रोज करना पड़ रहा है यहीं नहीं कुछ लोग तो इन क्षतिग्रस्त मार्ग से गुजरने पर गिरकर चोटिल हो जा रहें है। सैय्यद नगर की सड़कों की ये हालत देखकर समाजसेवी पूनम सिंह ने रायबरेली शहर के नेताओं व अधिकारियों के विकास कार्यों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दी। साथ ही सैय्यद नगर में रहने वालों को आश्वासन दिया कि जनता की आवाज को आगे पहुंचाते हुए छतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द करा दिया जायेगा।

पूनम सिंह ने कहा—
“यह सिर्फ सड़क की समस्या नहीं, बल्कि नगर पालिका की घोर लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी का जीता-जागता सबूत है। अगर सत्ता में बैठे लोग अब भी नहीं जागे तो सैयद नगर से उठी जनता की आवाज़ रायबरेली की राजनीति बदल देगी।”

मौके पर पूर्व सभासद इसरार अहमद, गुड्डू भाई, मुनीर आलम, इसरार भाई (टेंट वाले) सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पूनम सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जनता सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी

LEAVE A REPLY