मा० उद्यान मंत्री की उपस्थिति में राज्य स्तरीय गोष्ठी एवं बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

0
106


रायबरेली : मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० सरकार दिनेश प्रताप सिंह की गरिमायी उपस्थिति में नगर पंचायत बछरावां सभागार में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत राज्य स्तरीय गोष्ठी एवं बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मा० उद्यान मंत्री द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत अजय कुमार सिंह को मशरूम इकाई की स्थापना हेतु परियोजना लागत धनराशि रु 58.22 लाख, नीरज कुमार को मशरूम उत्पादन इकाई की स्थापना हेतु परियोजना लागत धनराशि रु 63.13 लाख, श्यामा सिंह को पॉलीहाउस स्थापना हेतु परियोजना लागत धनराशि रु 28.75 लाख, महेन्द्र बहादुर सिंह को पॉलीहाउस स्थापना हेतु परियोजना लागत धनराशि रू 28.75 लाख, रितिक शेखर को पॉलीहाउस स्थापना हेतु परियोजना लागत धनराशि रु 28.75 लाख, कुल परियोजना लागत धनराशि 207.6 लाख रू का स्वीकृत पत्र एवं राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा नगर पंचायत बछरावां में आयोजित 4 दिवसीय मौन पालन का प्रशिक्षण प्राप्त किये गये। 40 कृषकों को प्रमाण पत्र एवं शहद उत्पादन हेतु 5-5 मधुमक्खी छत्ते एवं बी-कॉलोनी एवं विभागीय योजनान्तर्गत कृषकों का निःशुल्क सब्जी के बीज का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मा० उद्यान मंत्री ने कहा कि कुल धनराशि रू 972.15 लाख की लागत से जनपद रायबरेली में निर्मित हो रहा शहद उत्कृष्टता केन्द्र जनपद रायबरेली के कृषकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा, स्थापना से जनपद में जहां शहद उत्पादन में वृद्धि होगी, जनपद के कृषक आसानी से प्रशिक्षण प्राप्त करके मौन पालन के क्षेत्र में अग्रणी होगें और उनकी आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन में परपरागण अन्य औद्यानिक फसलों के लिए भी हितकर होगी।
डॉ० अजीत कुमार शासनी निदेशक एन०बी०आर०आई ने कृषकों को मौन पालन की तकनीकी एवं शहद उत्पादन को बढावा दिये जाने के बारे में बताया गया। डॉ० जय राम वर्मा जिला उद्यान अधिकारी रायबरेली ने कृषकों को बताया कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनान्तर्गत मौन पालन कार्यक्रम में परियोजना लागत धनराशि रू 3.20 लाख के सापेक्ष 40 प्रतिशत धनराशि रू 1.28 लाख का अनुदान देय है।
कार्यक्रम में निदेशक एन०बी०आर०आई संयुक्त निदेशक उद्यान, उप निदेशक उद्यान डॉ० सौमित कुमार बोहरा, प्रधान वैज्ञानिक एन०बी०आर०आई एवं प्रधान वैज्ञानिक एन०बी०आर०आई डॉ० दयाशंकर एवं अन्य वैज्ञानिकगण, उद्यान विभाग के कर्मचारी एवं लगभग 350 कृषक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY