रायबरेली : जनवरी 2026 में आयोजित जेईई मेन परीक्षा में संशिक्षा अकादमी, रायबरेली के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रयास में तीन विद्यार्थियों ने 99 से अधिक परसेंटाइल प्राप्त किए—संस्कार अग्रहरी (99.37 परसेंटाइल), अक्षत (99.07 परसेंटाइल) तथा कृष्णा यादव (99.02 परसेंटाइल)। इसके अतिरिक्त 25 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 से ऊपर परसेंटाइल हासिल किए, जिनमें आर्यन सिंह चौहान (98.54), आयुष सिंह चौहान (98.35), पारस संतनानी (98.04), अरीन चौरसिया (96 परसेंटाइल), अर्पण यादव (94.4), ईशांत (92), अर्जुन (92.68), दिव्या सिंह, जानवी सहित अन्य छात्र शामिल हैं। विशेष गर्व की बात यह है कि संस्कार अग्रहरी, जो डीह क्षेत्र से संबंध रखते हैं, एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता की एक छोटी सी चाट की दुकान है। सीमित संसाधनों के बावजूद संस्कार ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर 99.37 परसेंटाइल प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि सफलता परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती। यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है। संशिक्षा अकादमी के निदेशक *नीरज कुमार सोनी, जो *भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर से शिक्षित हैं, ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और सुव्यवस्थित शैक्षणिक रणनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संशिक्षा में अनुशासन, नियमित टेस्ट प्रणाली और व्यक्तिगत मार्गदर्शन ही उत्कृष्ट परिणामों की आधारशिला है।





























































