सलोन: इंटरमीडिएट छात्रों का विदाई समारोह संपन्न, अभिनव बने ‘मिस्टर फेयरवेल’ और श्रेया चुनी गईं ‘मिस फेयरवेल’

0
37

सलोन (रायबरेली)। शुक्रवार को बगहा स्थित विद्यालय परिसर में शैक्षिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पारंपरिक रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में 11वीं के छात्रों ने अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी और 17 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भेंट कीं।

समारोह का शुभारंभ संस्थापक प्रबंध निदेशक शशिकांत शर्मा, प्रधानाचार्या कामाक्षा सिंह और अतिथि शिवलखन प्रजापति ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन 11वीं के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य और संगीत-नाट्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने काव्य शैली में अपने सीनियर्स का परिचय कराया। इस दौरान 12वीं की छात्रा पलक सिंह का भाषण और रिषभ सिंह का कविता पाठ आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान विद्यालय प्रबंधन ने सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया:

नैंसी सिंह: शत-प्रतिशत उपस्थिति अवार्ड

उमेश यादव: स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर

स्मृति सिंह: स्टूडेंट ऑफ द ईयर

अभिनव तिवारी: मिस्टर फेयरवेल

श्रेया सिंह: मिस फेयरवेल

अपने संबोधन में प्रबंध निदेशक शशिकांत शर्मा ने छात्रों को परीक्षा के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने और समय का सदुपयोग करने की सीख दी। प्रधानाचार्या कामाक्षा सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन 11वीं के छात्र आयत असलम, सुश्रुत, अनन्या, समय, अंशिका और रुद्र ने किया। अंत में 11वीं के छात्रों ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY