23 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म री-रिलीज हो रही है। इस फिल्म का किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा है और इसके गाने ऑल टाइम हिट लिस्ट में आते हैं। हम बात कर रहे हैं साल 2003 में आई फिल्म ‘तेरे नाम’ की और ये फिल्म 27 फरवरी को एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
तेरे नाम फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी और उस समय बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत में एवरेज रही थी लेकिन बाद में इसे सुपरहिट फिल्म का दर्जा मिला था। साथ ही समय के साथ इसे कल्ट फिल्म के तौर पर देखा गया और ‘तेरे नाम’ में सलमान का अभिनय उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ अभिनय में से एक माना जाता है। सलमान खान के फैंस तेरे नाम की दोबारा रिलीज को लेकर बेताब हैं। सलमान के फैंस तेरे नाम को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। एक फैन ने ट्वीट किया, ‘राधे की कहानी एक बार फिर हमारे दिलों को झकझोरने के लिए लौट आई है, 23 लंबे सालों बाद, बॉलीवुड की सबसे दुखद प्रेम कहानी के दर्द, जुनून और जुनून को फिर से जीने का समय आ गया है। बड़े पर्दे पर इस दीवानगी के लिए तैयार हो जाइए।’




























































