जुलाई से दिसम्बर माह तक होने वाले ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का रोस्टर निर्धारित: डीएम

0
261


रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शासन के निर्देशानुसार माह जुलाई से दिसम्बर 2025 तक ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ में जन समस्याओं के निस्तारण हेतु व कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमृता सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव की अध्यक्षता में रोस्टर निर्धारित किया गया है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार 05 जुलाई 2025 को जिलाधिकारी तहसील लालगंज में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील डलमऊ में, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तहसील ऊँचाहार में, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) तहसील महराजगंज में एवं तहसील सलोन में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
इसी प्रकार 19 जुलाई को जिलाधिकारी तहसील ऊँचाहार में, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सलोन में, एडीएम (प्रशासन) तहसील सदर में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील डलमऊ में एवं एडीएम (न्यायिक) तहसील लालगंज में। 02 अगस्त को डीएम तहसील सलोन में, सीडीओ तहसील ऊँचाहार में, एडीएम (प्रशासन) तहसील महराजगंज में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील सदर में, एडीएम (न्यायिक) डलमऊ में। 16 अगस्त को डीएम तहसील महराजगंज में, सीडीओ तहसील सदर में, एडीएम (प्रशासन) तहसील डलमऊ में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील लालगंज में, एडीएम (न्यायिक) तहसील ऊँचाहार में। 06 सितम्बर को डीएम तहसील सदर में, सीडीओ तहसील महराजगंज में, एडीएम (प्रशासन) तहसील लालगंज में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील सलोन में, एडीएम (न्यायिक) तहसील डलमऊ में। 20 सितम्बर को डीएम तहसील डलमऊ में, सीडीओ तहसील लालगंज में, एडीएम (प्रशासन) तहसील सलोन में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील ऊँचाहार में, एडीएम (न्यायिक) तहसील सदर में। 04 अक्टूबर को डीएम तहसील लालगंज में, सीडीओ तहसील डलमऊ में, एडीएम (प्रशासन) तहसील ऊँचाहार में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील महराजगंज में, एडीएम (न्यायिक) तहसील सलोन में। 18 अक्टूबर को डीएम तहसील ऊँचाहार में, सीडीओ तहसील सलोन में, एडीएम (प्रशासन) तहसील सदर में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील डलमऊ में, एडीएम (न्यायिक) तहसील महराजगंज में। 01 नवम्बर को डीएम तहसील सलोन में, सीडीओ तहसील ऊँचाहार में, एडीएम (प्रशासन) तहसील महराजगंज में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील सदर में, एडीएम (न्यायिक) तहसील लालगंज में। 15 नवम्बर को डीएम तहसील महराजगंज में, सीडीओ तहसील सदर में, एडीएम (प्रशासन) तहसील डलमऊ में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील लालगंज में, एडीएम (न्यायिक) तहसील ऊँचाहार में। 06 दिसम्बर को डीएम तहसील सदर में, सीडीओ तहसील महराजगंज में, एडीएम (प्रशासन) तहसील लालगंज में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील सलोन में, एडीएम (न्यायिक) तहसील डलमऊ में। 20 दिसम्बर 2025 को डीएम तहसील डलमऊ में, सीडीओ तहसील लालगंज में, एडीएम (प्रशासन) तहसील सलोन में, एडीएम (वि0/रा0) तहसील ऊँचाहार में एवं तहसील सदर में एडीएम (न्यायिक) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा है कि उपरोक्त सारणी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार के समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सदर तथा प्रत्येक माह के तृतीय शनिवार के समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) डलमऊ द्वारा उक्त तिथियों में प्रतिभाग किया जायेगा।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक आयोजित किया जायेगा। स्थापित व्यवस्था में माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को कोई सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो अगले कार्य दिवस में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन पर जिलाधिकारी के उपलब्ध न होने के दशा में नामित अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस संचालित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY