रायबरेली : जिला सेवायोजन अधिकारी विजय बहादुर सिंह सेंगर ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 15 सितम्बर 2025 को रोजगार मेले का आयोजन, स्वामी सत्यमित्रानंद महाविद्यालय, महानन्दपुर, रायबरेली में किया जाना प्रस्तावित हैं जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी ब्राइट फ्यूचर आग्रेनिक हर्बल लि0, पुखराज हेल्थ केयर, एस0पी0एन0एन0 बिजनेस सर्विसेज प्रा0 लि0, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी लि0, बूसा मैनेजमेंट मार्केटिंग लि0 एवं टाटा मोटर्स लि0, द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। जिसमें न्यूनतम हाईस्कूल पास अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी मेले में अपने साथ मूल शैक्षिक अभिलेख एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्मिलित हो सकते है।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिये सर्वप्रथम अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य हैं। पंजीकरण में असुविधा होने पर जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।





























































