आर.डी.आर.के. स्कूल बछरावां के छात्रों ने किया कमाल, 10वीं और 12वीं में 100% रिजल्ट के साथ रचा इतिहास

0
151


रायबरेली : आर.डी.आर.के. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, बछरावां, रायबरेली ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल के कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक हासिल कर विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% दर्ज किया है।

कक्षा 10वीं में आरव पटेल ने 94.5% अंकों के साथ टॉप किया, वहीं अभ्युदय त्रिवेदी ने 92.5%, सुस्मिता ने 91% अंक प्राप्त किए। अर्पित चौरसिया ने 86%, शिखर कुशवाहा और रिजुल मिश्रा ने 85.5% अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय का कुल परिणाम 94% रहा।

कक्षा 12वीं में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंकिता पटेल ने 83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अंशिका पटेल और अवंतिका गुप्ता ने 78%, वहीं अंशिका यादव ने 77.5% अंक प्राप्त किए। विद्यालय में 90% से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

विद्यालय के प्राचार्य श्री शिव प्रसाद वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का यह परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी।

आर.डी.आर.के. स्कूल का यह सफलता का कारवां, जिले के अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगा और शिक्षा के क्षेत्र में रायबरेली का नाम और ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

LEAVE A REPLY